गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद
भदोही, जून 20 -- भदोही, संवाददाता। जनपद सीमा से सटे मिर्जापुर के भोगांव गंगा घाट पर डूबे युवक का शव दूसरे दिन शुक्रवार को बरामद हुआ। उसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर सियापा छाया रहा। बता दें कि गुरुवार को उक्त गंगा घाट पर 25 वर्षीय विकास सरोज निवासी पिपरगांव (सरकारीपुर) शव के अंतिम संस्कार में गए थे। वहां पर नदी में डूबे रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में विकास ने गंगा में छलांग लगाई थी। साथी को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया। उसके बाद पत्नी प्रीति सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवक की शादी को महज 37 दिन हुए हैं। ज्ञानपुर के मर्चवार गांव निवासी प्रमोद सरोज की पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था, उसी में युवक गए थे। विकास सरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.