कानपुर, दिसम्बर 22 -- सरसौल। महाराजपुर के विपौसी व नरायनपुर गांव के बीच रविवार को शीतलखेड़ा निवासी होरीलाल गंगा में डूब गया था। होरीलाल अपने दो साथियों के साथ मछलियों का शिकार करने गया था। उसी दौरान वो डूब गया था। खोजबीन की गई थी लेकिन पता नहीं चल पाया था। सोमवार भोर घटनास्थल से थोड़ा हटकर शव मिल गया। थाना प्रभारी महाराजपुर राजेश कुमार ने बताया गंगा में डूबे युवक का शव मिल गया था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.