हापुड़, अप्रैल 28 -- गंगा नगरी में स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार की मांग पर गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में युवक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश कुमार सोमवार की सुबह अपनी शिवानी नामक महिला के साथ गंगा स्नान करने के लिए आया था। जब वह गंगा स्नान करने लगा तभी अचानक वह गंगा की जलधारा में बनी भंवर में चला गया और गहरे जल में जाकर डूबने लगा ।इस दौरान उसने स्वयं को बचाने के लिए शोर भी मचाया जिसको सुनकर आसपास में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया,लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी और वह आंखों के सामने से ओझल हो गया। इसको देख गंगा घाट किनारे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर गंगा नगरी पहुंचे परिवार के लोगों ने गोताखोरों की मदद से देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.