मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन शनिवार की दोपहर शव बरामद हुआ। मृतक विक्षिप्त था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि शुक्रवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति फतहां घाट पर गंगा में स्नान करने के लिए कूदा। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने से तलाश कार्य बंद करा दिया गया। दूसरे दिन दोबारा तलाश शुरू कराई गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर डूबे युवक का शव बरामद हुआ। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृत व्यक्ति विक्षिप्त है। सोशल मीडिया के माध्यम ...