बदायूं, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे एटा के युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन देर शाम तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी। मौके पर लोगों की भीड़ बनी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एटा जिले के थाना जैथरा के गांव ततरई निवासी सुदेश पुत्र इंद्रपाल गंगा स्नान करने आया था, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर कटरा सआदतगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार राघव ने टीम के साथ पहुंचकर पीएसी और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पहले दिन करीब पांच घंटे चले अभियान के बाद भी सफलता नहीं मिली, वहीं दूसरे दिन भी खोजबीन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.