मिर्जापुर, जून 20 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर डूबे युवक का दूसरे दिन शुक्रवार को घटनास्थल से दो किमी दूर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक स्नान करते समय गंगा में डूब गया था। जबकि डूब रहे दो युवकों को चौकीदारों ने बचा लिया था। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामदघटना की जानकारी भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पिपर गांव निवासी 23 वर्षीय विकास गुरुवार को एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने चील्ह के भोगांव गंगा घाट पर आया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास और उसके साथ आए भदोही निवासी 28 वर्षीय ललित और 26 वर्षीय सागर सरोज तीनों गंगा में स्नान कर रहे थे। नहाते समय तीनों साथ में डूबने लगे। तब घाट...