संभल, अप्रैल 9 -- बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन बुधवार सुबह बरामद होने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ (करेला की मढ़ैया) निवासी सोमवीर पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अपने छोटे भाई जितेंद्र और बहनोई उमेश (निवासी भवनपुरी) के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट गंगाघाट आया था। बताया गया कि तीनों युवक पुल से पश्चिम दिशा में करीब 150 मीटर दूर घाट किनारे स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान जितेंद्र और उमेश गंगा से बाहर निकल आए, जबकि सोमवीर पानी में ही नहाता रहा। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे अचानक उसका पैर गहरे गड्ढे में फंस गया, जि...