गाजीपुर, मार्च 14 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बच्छलपुरा पीपा पुल के पास शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने के दौरान डूबे 32 वर्षीय रामप्रवेश चौधरी पुत्र अनंत राम का शव दूसरे दिन शनिवार को गंगा में उतराया मिला। वाराणसी से आई एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान के दौरान शव को सेमरा के पास से बरामद किया। घटना के दिन पुलिस ने नाविकों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बता दें कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्रधान की बरेजी निवासी रामप्रवेश चौधरी बच्छलपुरा गंगा तट पर अपने अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते-देखते डूब गया। शनिवार एसडीआरएफ के सघन सर्च अभियान में शव को बरामद किया गया। एसडीआरएफ ने वीरपुर तक गंगा के दोनों किनारो पर सर्च अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.