गाजीपुर, मार्च 27 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेरा पोखरा निवासी युवक गंगा में नहाते बुधवार को डूब गया था। परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को शव पानी में उतराने के बाद पता चला। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रोकर हाल बेहाल हो गया है। कसेरा पोखरा निवासी 36 वर्षीय फरिंदर यादव जमानियां पक्का बलुआ घाट गंगा में रामनवमी पर स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना के बारे में किसी को खबर तक नहीं लग पाई। लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। इसी दौरान शुक्रवार को गंगा में शव पानी में उतराया देखकर लोगों ने पहचान की। जानकारी होते ही परिजन भागकर मौके पर आए। सूचना मिलते पुलिस भी आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.