बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, संवाददाता। शहर के शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान डूबे चार किशोरों में से एक किशोर और एक युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। जबकि नदी में डूबे दो अन्य किशोरों की तलाश देर शाम तक जारी रही। लापता किशोरों के परिजन भी पुलिस और एसडीआरएफ के साथ नदी के तट पर ही बेटों की तलाश में जुटे रहे।शहर के शिवरामपुर गंगा घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कार की भारी भीड़ के दौरान नदी में नहाने गए युवक समेत छह किशोर डूबने लगे। आसपास के लोगों ने दो किशोरों को तो बचा लिया लेकिन युवक और तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। यह भी पढ़ें- गंगा में डूब रहे छह में से दो को बचाया, चार डूबे मौके पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.