गाजीपुर, अप्रैल 8 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर के नरवा घाट पर बीते रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से डूबे मिठाई व्यवसायी का शव दसवें दिन बिहार के चौसा से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गहमर गांव के बाबू राय पट्टी निवासी रिंकू गुप्ता रविवार की सुबह गहमर नरवा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश में गंगा घाट गए। रविवार की शाम तक पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान दस दिन बाद रिंकू गुप्ता का शव चौसा के पास बरामद हुआ। जमानियां पुलिस गई और शव को लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार रिंकू 30 सालों से मिठाई व्यवसाय से जुड़े थे। उनकी दो पुत्रियां और एक ...