बदायूं, मई 13 -- अंत्योष्टि में शामिल होने आए फिरोजाबाद के व्यक्ति का शव गंगा में डूबने के चार दिन बाद बरामद हुआ। गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में समा गया था। गोताखोर लगातार तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर दूर शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट का है। नौ मई को फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की अंत्योष्टि के लिए परिजन और मोहल्ले के लोग कछला श्मशान घाट पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- बरौना गांव पर गंगा में डूबने से गाजियाबाद के युवक की मौत उनके साथ आए 40 वर्षीय विजय अंतिम संस्कार के बाद घाट के दक्षिणी छोर पर गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गए...