बदायूं, अप्रैल 13 -- उसहैत-बदायूं, संवाददाता। गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा में नहाने गए पांच बच्चों में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो सगे भाई गहरे पानी में समा गये। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान सूर्यअस्त तक जारी रहा लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सका। उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी जमादार यादव के बेटे शिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष, पिंटू आठ वर्ष और संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष व सोरन का बेटा नन्हे 16 वर्ष गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पांचों बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और तत्काल गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया गया।गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सिंकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.