गंगा में डूबे दो पर्यटकों का सुराग नहीं
रिषिकेष, जून 9 -- ऋषिकेश, संवाददाता। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ियाल और साईंघाट पर गंगा में डूबे पर्यटकों का सुराग मंगलवार को भी नहीं लग पाया। एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर उनकी गंगा में तलाश की। घटनास्थल व आसपास गोताखोरों ने भी गंगा की गहराई में जाकर पर्यटकों का तलाशा, मगर उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा है। बुधवार को फिर से पर्यटकों की गंगा में खोजबीन भी की जाएगी। मालूम हो कि सात जून को कौड़ियाला में 43 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद व आठ जून को 20 साल का श्याम निवासी चंद कॉलोनी, जोधपुर, राजस्थान गंगा में नहाते हुए डूब गया था। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दो पर्यटकों का सुराग नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.