प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। शिवकुटी थानाक्षेत्र के गंगेश्वर घाट पर शनिवार को दो प्रतियोगी छात्र गंगा में डूब गए। देर रात तक लॉज नहीं लौटने पर दोस्तों ने खोजबीन की तो घाट पर दोनों के कपड़े मिले। सूचना पर पुलिस ने रविवार को गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू कराई। शाम तक एक छात्र का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार अमेठी का मुंशी कालू मिश्र का पुरवा निवासी 18 वर्षीय आयुष तिवारी पुत्र महेश तिवारी और कमलानगर निवासी 18 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र शिव प्रसाद कश्यप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने प्रयागराज आए थे। दोनों गोविंदपुर स्थित तिवारी लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार दोपहर दोनों छात्र शिवकुटी के गंगेश्वर घाट पर नहाने गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो दोस्तों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन...