प्रयागराज, अप्रैल 15 -- सोहम आश्रम के पास गंगा में स्नान के दौरान डूबे दूसरे लड़के का भी शव करीब 24 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की मौत से नैकामहीन गांव में शोक छा गया। नैका महीन गांव निवासी 11 वर्षीय अर्पित, 9 वर्षीय लवकुश और 11 वर्षीय वैभव मंगलवार दोपहर एक ही साइकिल से घर से निकले थे। बाग में आम तोड़ने के बाद तीनों सोहम आश्रम के पास गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान अर्पित और लवकुश गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को ही अर्पित का शव निकाल लिया था, लेकिन लवकुश का पता नहीं चला था। बुधवार को दोबारा शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने लवकुश का शव बरामद किया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.