गंगा में डूबे तीसरे दोस्त का भी शव बरामद
पटना, मई 27 -- पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट (एनआईटी घाट) पर स्नान के दौरान मंगलवार की सुबह गंगा नदी में डूबे तीन दोस्तों में से एक लापता जॉय के शव को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार की सुबह ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया। शव का पीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि एनआईटी घाट पर नहाने के दौरान तीन दोस्त अमित, जॉय और समर डूब गये थे। इन तीनों को बचाने के क्रम में 34 वर्षीय चंदन कुमार की भी डूबने से मौत हो गई थी। इसमें अमित, समर और चंदन के शव को एसडीआरएफ ने गंगा नदी में ऑपरेशन चलाकर मंगलवार को ही बरामद कर लिया था, लेकिन जॉय का शव नहीं मिला था। यह भी पढ़ें- सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव जॉय व अमित चचेरे भाई थे। पीरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि जॉय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.