गाजीपुर, अप्रैल 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हमीद सेतु से गंगा में गिरे ट्रेलर में ही खलासी 20 वर्षीय बिट्ठल गुप्ता का शव फंसा है। बुधवार को हादसे के पांचवे दिन एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर के केबिन से बिट्ठल गुप्ता के दाहिने हाथ का पंजा बरामद किया। यह पंजा पीलर संख्या 6-7 के बीच से निकाला गया। पुलिस के अनुसार खलासी बिट्ठल का शव पूरी तरह से सड़ चुका है और उसे ट्रेलर के केबिन से निकालना संभव नहीं है। बरामद पंजे को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में ट्रेलर चालक 24 वर्षीय राजन यादव का शव पहले ही युवराजपुर घाट से बरामद किया जा चुका है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर अभी भी नदी में डूबा हुआ है, जिसे बाहर निकालना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।मृतक खलासी बिट्ठल गुप्ता गोरखपुर जिले के गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.