प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। गंगा में डूबे प्रतियोगी छात्र शुभम कुमार का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। उसका शव संगम के पास गंगा में उतराया मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमेठी जिले के मुंशीगंज थानाक्षेत्र के शिवरजवापुर किटियावां गांव निवासी 18 वर्षीय शुभम कुमार गोविंदपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपने दोस्त आयुष तिवारी के साथ शनिवार दोपहर गंगेश्वर घाट पर नहाने गया था, जहां दोनों डूब गए थे। आयुष तिवारी का शव रविवार को ही बरामद हो गया था, जबकि शुभम की तलाश जारी थी। शुभम चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां रानी और बहनों प्रीति, शिल्पा, पुष्पा और हिमांशी रो-रो कर बेहाल रहीं। शुभम के पिता शिव प्रसाद दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.