मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बीते दिनों गंगा नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत के बाद शनिवार को मुंगेर राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से भी परिजनों को ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से आर्थिक सहयोग किया। राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा राष्ट्रीय जनता दल परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। बच्चों का जाना अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर मुंगेर जिला राजद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद, जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष हसीब्बूर रहमान, जिला महासचिव आबिद हुसैन, जिला प्रवक्ता सौरव जायसवाल, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, महिला जिलाध्यक्...