संभल, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को डूबे खनन मुंशी परवल चौहान उर्फ प्रवीण कुमार का पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। शनिवार देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को सफलता नहीं मिली। बताया गया कि घाट पर बालू खनन कार्य शुरू होने से पहले परवल चौहान स्नान करने के लिए गंगा में उतरे थे। तभी वह अचानक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सके। प्रशासन की निगरानी में स्टीमर और नावों के जरिए लगातार तलाश की जा रही है। उधर, समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश में अभियान लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...