साहिबगंज, जून 17 -- साहिबगंज। शहर के संत जेवियर स्कूल के पीछे फेरी घाट पर नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव 24 घंटे के बाद बुधवार को स्थानीय चानन स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास से बरामद हुआ। गंगा में डूबे किशोर की तलाश में गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार दलबल के साथ मोटर वोट से लगातार खोज करा रहे थे। इसी क्रम में आज सुबह एक नौका चालक ने शव की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पानी से निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। घाट पर लोगों का हुजूम लग गया। कुछ ही देर में मौके पर मौजूद लोग आनन फानन मे किशोर को सदर अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने किशोर को मृत्य घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह घर से कबड्डी खेलने की बात कह कर संत जेवियर स्कूल के आठवीं कक्षा के तीन दोस्त स्कूल ...