फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित गंगा नदी में डूबे किशोर विक्रम पाल का छ्ह दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस कारण परिवार के लोग भी परेशान हो रहे हैं । कादरीगेट थाना क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने रविवार को ग्राम निसाई निवासी 16 वर्षीय विक्रम पाल गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया था। उसके साथ मौजूद साथी अंशुल को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि विक्रम गहरे पानी में लापता हो गया। गुरुवार को एसडीआरएफ के करीब एक दर्जन जवान गंगा में उतरकर नावों के सहारे उतरे और पांच किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाल डालकर और आधुनिक उपकरणों की मदद से खोजबीन की। इसके बाद भी कहीं पता नहीं चला था ।घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां बार-बार बेटे के सकुशल मिलने की...