गंगा में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी पता नहीं चला
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, गोताखोरों और फ्लोट कंपनी की टीम ने सोमवार को दिनभर गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद परिजन घाट पर ही डटे रहे। निसाई गांव विक्रम रविवार दोपहर अपने दोस्तों और भाई के साथ गंगा स्नान करने पांचालघाट आया था। नहाने के दौरान वह अपने साथी अंशुल के साथ खेल-खेल में गंगापार करने लगा। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर गंगा में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद अंशुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन विक्रम गहरे पानी में लापता हो गया था। सूचना पर थाना कादरीगेट पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.