फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित गंगा में डूबे किशोर का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। कानपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पुलिस और गोताखोरों के साथ बुधवार को बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। करीब एक दर्जन से अधिक एसडीआरएफ जवानों ने तीन नावों की मदद से पांच किलोमीटर तक गंगा में तलाश की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।कादरीगेट थाना क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने रविवार को ग्राम निसाई निवासी 16 वर्षीय विक्रम गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूब गया था। उसके साथ डूब रहे साथी को गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया था, लेकिन विक्रम लापता हो गया।बुधवार यह भी पढ़ें- किशोर की तलाश में गंगा में पांच किमी दौड़ाई नाव को थाना कादरीगेट पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने गहरे पानी वाले क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की। पर...