गंगा में डूबी लापता किशोरी का दूसरे दिन मिला शव
बदायूं, मई 27 -- दशहरा पर गंगा स्नान करने के दौरान सोमवार को डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन गोताखोरों ने बरामद किया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर हाथरस के हसायन थानाक्षेत्र के गांव कानऊ निवासी ओमवीर और नेत्रपाल अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। इसी दौरान ओमवीर का 16 वर्षीय बेटा नीलेश और नेत्रपाल की 17 वर्षीय बेटी शिखा डूब गए थे। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नीलेश का शव बरामद हो गया था, जबकि शिखा लापता थी। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शिखा का शव भी बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबने से मृत किशोरी का भी शव मिला, कोहराम इसके अलावा कछला गंगा घाट पर हाथरस के मुढ़सान निवासी 20 वर्षीय रोहित और बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के सिरसा दबरई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.