गंगा में डूबी महिला की खोजबीन जारी
बेगुसराय, मई 17 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी में डूबी महिला का दूसरे दिन भी कोई अता पता नहीं चल पाया। सुबह से ही एनडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी लेकिन शाम तक कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को दिनभर एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर द्वारा डूबी आंगनबाड़ी सेविका इंदु देवी की खोजबीन की गई। इस दौरान बजलपुरा गांव के दर्जनों युवक भीषण गर्मी में घाट पर बैठे रहे। लोगों ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बच्चा और एक महिला के डूबने के बाद कोई पता नहीं चला है। गंगा घाट पर बैठे अधिवक्ता सोनू कुमार, सिन्टू कुमार कुमार, अरुण सिंह, अशोक प्रसाद सिंह समेत दर्जनों लोग टकटकी लगाए रहे। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान करने गईं आंगनबाड़ी सेविका डूबीं, खोजबीन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.