लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित भोला टोला निवासी 52 वर्षीय अरविंद मंडल की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद मंडल मोहल्ले के ही फैदी मंडल के निधन के बाद उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए 2 अप्रैल 2026 को पटना जिले के मरांची गंगा घाट गए थे।दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अरविंद मंडल गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से ही लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। नगर उपसभापति शिव शंकर राम ने बताया कि अरविंद मंडल अपने परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.