गंगा में डूबने से वृद्ध किसान की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
भागलपुर, मई 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अंतीचक थाना क्षेत्र के तौफील में गंगा नदी में डूबने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंठावन गांव निवासी 70 वर्षीय अनूपलाल महतो के रूप में हुई है। अनूपलाल महतो गंगा पार स्थित अपने खेत से फसल देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तैरकर गंगा पार करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि उस स्थान पर गंगा की धारा अपेक्षाकृत संकरी थी, इसलिए उन्होंने स्नान करते हुए तैरकर पार जाने का निर्णय लिया। लेकिन तैरने के दौरान ही वे गहरे पानी में डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घाट पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.