प्रयागराज, मई 14 -- हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर घाट पर गंगा नहाते समय एक युवती समेत दो बच्चे डूबने लगे। शोरगुल सुनकर वहां नहा रहे गांव के ही युवकों ने दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन युवती गहरे पानी में समा गई। काफी खोजबीन के बाद युवाओं ने युवती को भी पानी से बाहर निकाला किंतु अस्पताल ले जाते समय उसकी सांस थम गई।लीलापुर कला गांव निवासी दीपक मिश्रा के घर से शनिवार को बंधवा बड़े हनुमान मंदिर पर निशान चढ़ाया जाना है। उसी में शामिल होने के लिए तमाम रिश्तेदार जुटे हैं। गुरुवार सुबह दीपक मिश्रा के घर से एक दर्जन महिलाएं गांव के ही सामने गंगा स्नान करने गई थी। साथ में उनकी साली कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के अकौरा गांव निवासी मंगला प्रसाद तिवारी की 22 वर्षीय पुत्री कामिनी व भांजी भांजा भगवतपुर ...