वाराणसी, मार्च 19 -- चौबेपुर। कैथी स्थित मारकंडेय महादेव कुटी घाट पर गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। इसमें एक किसी तरह हाथ-पांव मारकर बाहर निकल आया, जबकि दो दोस्त गहरे पानी में समा गए। उनकी मौत हो गई। इनमें एक गाजीपुर का निवासी है। चोलापुर के उदयपुर के 20 वर्षीय रोहन बेनवंशी, 18 वर्षीय गणपत बेनवंशी और गाजीपुर के कामूपुर (करीमुद्दीनपुर) निवासी 19 वर्षीय कृष गुप्ता मित्र थे। तीनों गुरुवार सुबह कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर गए थे। यहां दर्शन-पूजन के बाद सभी महादेव कुटी घाट पहुंचे। वहां तीनों स्नान करने लगे। इसी बीच तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। गणपत और कृष डूबने लगे। बचने के लिए दोनों ने रोहन को पकड़ लिया। रोहन भी इनके साथ डूबने लगा। चूंकि रोहन को तैरना आता था। किसी तरह अपने को बचाते हुए बाहर निकल आया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.