गंगा में डूबने से दिल्ली के युवक की मौत
हरिद्वार, मई 28 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि चित्रकूठ घाट पर गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने पिता, भाई और चाचा के साथ हरिद्वार घूमने आया था। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रजत वंशी (19) पुत्र अमित वंशी निवासी मकान नंबर-285, बुधा मार्ग, थाना मंडावली, पूर्वी दिल्ली गुरुवार सुबह अपने परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचा था। सुबह करीब नौ बजे वह चित्रकूट घाट धाम और अग्रसेन घाट क्षेत्र में गंगा स्नान कर रहा था। दस बजे के करीब स्नान करते हुए अचानक उसका पैर गहरे पानी की ओर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.