बिजनौर, जून 12 -- दोस्तों के साथ हंसी-खुशी गंगा स्नान के लिए शुक्रवार की दोपहर निकला एक युवा लैब टेक्नीशियन कुछ ही पलों में काल के गाल में समा गया। गंगा की तेज धाराओं ने परिवार के इकलौते सहारे और घर की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का विवरण मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहड़िया निवासी राजपाल का 23 वर्षीय पुत्र आशुतोष जिला अस्पताल बिजनौर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्तों जितेंद्र, शुभम, हैप्पी और अभिषेक के साथ रावली क्षेत्र के पास गंगा नदी में नहाने गया था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। बताया जाता है कि पांचों दोस्त गंगा में उतरे, लेकिन आशुतोष सबसे आगे था। उ...