वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। वाराही घाट (दशाश्वमेध) पर गंगा में डूबने से गोरखपुर के किशोर की मौत हो गई। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला। दशाश्वमेध पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर, नियर नॉर्मल पब्लिक स्कूल रोड निवासी गणेश चौधरी, उनका 14 वर्षीय पुत्र हर्षित चौधरी समेत अन्य परिवारीजन काशी में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। सभी वाराही घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान हर्षित डूबने लगा। परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। एनडीआरएफ ने उसे निकाला। कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.