गंगा में डूबने से किशोर की मौत, तीन अन्य बच्चों की बची जान
फतेहपुर, मई 16 -- सुल्तानपुर घोष। टंडवापर मजरे खरगूपुर बरगला गांव के पास शनिवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान किशोर गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने पहुंचे तीन अन्य बच्चे भी डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन किशोर को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टंडवापर गांव निवासी 13 वर्षीय रत्नेश कुमार पुत्र राजू अपनी दादी रामकली, चाची श्यामकली तथा चचेरे भाई-बहन अंश, शिवम और शिवानी के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान रत्नेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, मौत उसे बचाने के प्रयास में अंश, शिवम और शिवानी भी नदी में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.