हरिद्वार, अप्रैल 5 -- भूपतवाला स्थित एक आश्रम में रह रहे युवक के गंगा में डूबकर लापता होने से हड़कंप मच गया। देर शाम तक चले सर्च अभियान के बाद भी युवक का सुराग नहीं लग पाया। रविवार को भी खोजबीन जारी रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 26 वर्षीय युवक नवीन चंद पाठक निवासी बागेश्वर पिछले करीब तीन महीने से भूपतवाला स्थित विवेकस्थली आश्रम में रहकर पूजा-पाठ का अध्ययन कर रहे था। शनिवार शाम वह परमार्थ घाट पर पूजा-अर्चना के बाद गंगा में स्नान करने लगे। इसी बीच तेज बहाव की चपेट में आ गए और गहरे पानी की ओर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया। अंधेरा होने तक खोजबीन जारी रही लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...