कन्नौज, जुलाई 28 -- कन्नौज। महादेवी गंगा घाट पुल पर हुए हादसे के 15 दिन बाद भी ट्रक समेत गंगा में लापता क्लीनर का कोई सुराग नहीं लग सका है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल सर्च अभियान भी बंद कर दिया गया है। इस बीच लापता क्लीनर के पिता ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 जुलाई की सुबह हरदोई से मैदा लादकर कन्नौज आ रहा ट्रक महादेवी गंगा घाट पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा था। हादसे की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने चालक श्रवण कुमार निवासी गुरौली, बिलग्राम, हरदोई और संगीत कुमार निवासी सहार, औरैया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। वहीं, ट्रक का क्लीनर विनीत द्विवेदी पुत्र शिवाकांत द्विवेदी निवासी गुरौ...