वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू है। रात्रि 8 बजे तक जलस्तर छह सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई। हालांकि बढ़ाव से अभी कोई नुकसान नहीं है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो प्रयागराज में बढ़ाव की रफ्तार दो सेमी है। लिहाजा यहां भी अगले 24 घंटे में वृद्धि घट जाएगी।

जलस्तर में वृद्धि का असर पूरे अगस्त भर गंगा में बाढ़ की वजह से तटवर्ती लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दो सितम्बर से गंगा घटने लगीं। 15 सितम्बर तक गंगा घाट छोड़कर सीढ़ियों से उतरने लगी थीं। खाली हो रहे घाटों की सफाई में लोग जुट गए थे। नमो, अस्सी सहित करीब एक दर्जन घाट लगभग खाली हो गए थे। घाटों का सम्पर्क कटने के बावजूद रौनक लौटने लगी थी। इसी दौरान...