हापुड़, मई 8 -- तीर्थ नगरी बृजघाट में शुक्रवार को दिल्ली से गंगा में अस्थि विसर्जन को आए एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। अस्थि विसर्जन करने के बाद स्नान करते वक्त परिवार के चार सदस्य गंगा में गहरे जल में पहुंच गए और देखते ही देखते चारों गंगा में डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी और डूब रहे चारों लोगों को बचा लिया। पुलिस ने इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली निवासी प्रदीप, पीयूष, तनीश और अमित अपने परिवार के अस्थियां विसर्जित करने के लिए तीर्थनगरी बृजघाट आए थे। यह भी पढ़ें- नहर में नहाने गई किशोरी डूबी, तीन सहेलियों की युवक ने बचाई जान अस्थि विसर्जन के बाद चारों गंगा में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान चारों गहरे जल में पहुंच गए और डूबने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.