गंगा में घटाव शुरू, पीड़ितों के लिए बारिश बनी आफत
वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, हिटी। गंगा का जलस्तर रविवार सुबह से घटने लगा है। रात्रि आठ बजे तक दो सेमी प्रति घंटा की गति से जलस्तर कम हो रहा था। उधर, वरुणा के तटवर्ती 140 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। उनमें 80 से अधिक बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे हैं जबकि बाकी ने अपने रिश्तेदारों के यहां एवं किराये के मकानों में आश्रय लिया है। छतों पर डेरा डाले बाढ़ प्रभावितों के लिए देर शाम की बारिश आफत बन गई। गंगा में बढ़ाव 14 अगस्त से शुरू हुआ था। तब जलस्तर 63.59 मीटर पर था। 10वें दिन जब पानी घटना शुरू हुआ, तब जलस्तर 69.20 मीटर पर था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जिले में चार सेमी प्रति घंटे घट रहा हैं गंगा का जलस्तर रात्रि आठ बजे तक जलस्तर 68.94 मीटर पर आ गया था। हालांकि बाढ़ का असर अब भी शहर से लेकर गांवों तक दिख रहा है। अब तक चार गांव बाढ़ की चपेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.