गंगा में घटाव, गंदगी से बीमारियों का खतरा
भदोही, सितम्बर 12 -- भदोही, संवाददाता।गंगा नदी के जल स्तर में घटाव का क्रम जारी है। शनिवार को भी पानी कम हो रहा था। उधर, तराई के गांवों में अब बीमारियों का डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने दवा छिड़काव कराने की मांग किया। बता दें कि जनपद में करीब एक माह तक अच्छी बरसात हुई थी। हालांकि क्रम अभी भी हल्का फूल्का बना हुआ है। इसके साथ ही आसपास के जिलों एवं प्रांतों में आफत की बारिश होने के कारण जमुना एवं गंगा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था। जिले में इस साल बाढ़ ने ज्यादा नुकसान तो नहीं किया, लेकिन फसलें जल भराव के कारण नष्ट हो गईं। इन दिनों एक से लेकर दो सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी का पानी कम हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग सीतामढ़ी के अनुसार जिले में चेतावनी बिन्दु 80.20 मीटर है, जबकि खतरे का बिन्दु 81.20 मीटर। शनिवार को कुल जल स्तर 76.43 मीटर दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.