गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार सुबह करीब तीन बजे पीकअप को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित ट्रेलर सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। हादसे में पिकअप सवार लोग बाल बाल बच गए, जबकि ट्रेलर चालक सहित उसमे सवार लोगों की तलाश में स्थानीय गोताखोर की मदद से पुलिस जुटी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि सेतु पर पिकअप के पलटने से करीब चार घंटा तक लगातार जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में जुटे रहे। हालांकि, इसमें स्कूली वाहन आधा घंटे से अधिक फंसे रहे। बीते करीब 15 दिन पहले, 20 मार्च को भी इसी सेतु पर एक ट्रैक्टर रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रेलर गाजीपुर की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.