संभल, मार्च 18 -- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के तत्वावधान में बुलंदशहर के बालू खनन पट्टे के नाम पर संभल सीमा में हो रहे खनन के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही धरना जारी रखने का ऐलान किया। किसानों का कहना है कि गंगा किनारे बेतरतीब खनन के चलते बरसात में नदी की धारा बदल सकती है। जिससे क्षेत्रीय गांवों में भारी तबाही का खतरा बना हुआ है। इस मुद्दे पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये से किसानों में गहरा आक्रोश है। संभल प्रशासन डिजिटल पैमाइश के आधार पर खनन क्षेत्र को बुलंदशहर में बता रहा है। जबकि किसानों का कहना है कि गंगा की मध्य धारा ही दोनों जनपदों की सीमा है। उन्होंने डिजिटल सीमांकन को खारिज करते हुए मैनुअल सीमांकन की मांग उठाई। महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.