भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर। बरारी घाट के पास गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद उसकी पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सुर्खिकल निवासी अमित शर्मा (37 वर्ष) के रूप में हुई। एसडीआरएफ की टीम ने बरारी घाट के समीप शव को नदी से बाहर निकाला। उस समय तक पुलिस शव को लावारिस मान रही थी। बरारी पुलिस कैंप ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि वह घर से निकलते समय मोबाइल भी छोड़ गया था। अमित की पत्नी निजी क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम करती है। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत -विक्षत मिला शव अमित भी उसी क्लीनिक की दवा दुकान में काम करता था। उसे कोई संतान नहीं था। बरारी थानेदार एसआई विकास कुमार ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद परि...