रायबरेली, मई 31 -- सरेनी। रविवार की दोपहर को पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने गेगासो स्थित संकटा मंदिर के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पुलिस की तत्परता से उसे नाविकों ने बचा लिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी तब वह उसे घर ले गए। लालगंज थाने के ऐहार गांव की रहने वाली श्वेता उम्र 35 वर्ष पत्नी दिलीप कुमार पारिवारिक विवाद के चलते गेगासो स्थित संकटा मंदिर के सामने पहुंची और गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पूर्णिमा स्नान के चलते पुलिस घाट पर मौजूद थी। नाविकों ने आनन-फानन महिला को नदी से बाहर निकला। पुलिस ने उसे चिकित्सक को दिखाया। होश आने पर महिला ने अपना पता बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते गंगा में छलांग लगाई थी। लेकिन सकुशल उसे बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...