गंगा में कूदा युवक, नाविकों ने बचाया
कानपुर, मई 22 -- बिठूर। बिठूर के परियर गंगा पुल पर दोपहर दो बजे के करीब एक युवक टहल रहा था। तपती धूप में टहलता देख लोगों ने टोका तो उसने किसी से बात नहीं की। कुछ देर बाद वह रेलिंग पर चढ़ा और गंगा में छलांग लगा दी। उसे गंगा में कूदते देख तैराक नाविक उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे। युवक को निकाल कर बाहर लाए। जानकारी होते ही हल्का इंचार्ज अभिषेक भदौरिया पहुंचे। युवक का अस्पताल में चेकअप कराया। जानकारी करने पर युवक शिवराजपुर के रामनगर गांव निवासी रामचंद्र कोरी का बेटा भोला कमल निकला। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में है। तीन दिन से घर से बाहर था। परिजन तलाश कर रहे थे। पुलिस ने युवक को समझाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.