गंगा में काला पानी आना जारी,साधु संतों में रोष
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- मोरना। शुकतीर्थ गंगा में काला दूषित पानी आना छठे दिन भी आना जारी है।जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा।वहीं पवित्र गंगा को दूषित कर आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग साधु सन्तो ने करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा में बीते मंगलवार से लगातार काला पानी बह रहा है।केमिकल युक्त पानी आने से मछली सहित अनेक जलीय जन्तुओं की मौत हो गयी है।पानी मे आ रही दुर्गन्ध व मछलियों के तैरते शव को देख अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना छोड़ दिया है।बुधवार व शुक्रवार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा पानी के सैम्पल लेकर ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की गयी थी।मांपूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने घटना पर भारी रोष प्रकट करते हुए गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.