भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर आवागमन का साधन फिलहाल गंगा में नौका और जहाज का परिचालन है। मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा कर रहे लोगों से पैसे नहीं लिए जाने के आदेश के बाद से सोमवार को निजी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए नाविकों को पर्चा दिया गया और सहमति बनी कि प्रति यात्री 30 रुपये की दर से नाविकों को भुगतान किया जाएगा। पेमेंट कब होगा, फिलहाल डीजल के पैसे का जुगाड़ कैसे होगा, जितना दावा करेंगे, उतना मिलेगा या नहीं आदि सवालों को लेकर आधे से अधिक नाविकों ने नाव नहीं चलाई। यह भी पढ़ें- जहाज पर तिरपाल नहीं, गर्मी से यात्रियों की तबीयत बिगड़ रही जो नावें चलीं, उस पर बगैर सुरक्षा उपायों के नाविक से लेकर यात्री तक सवार मिले। जहाज दो बार ही चलाया गया है। जिससे...