हरिद्वार, अगस्त 2 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र में कांगड़ा पुल के पास गंगा स्नान के दौरान एक किशोर सहित दो कांवड़िए गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ की दो टीमों ने दोनों कांवड़ियों को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। बचाए गए कांवड़ियों की पहचान करन (16) पुत्र सुरेश निवासी हरियाणा और विशाल (19) पुत्र जयभगवान निवासी हरियाणा के रूप में हुई। दोनों गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। इसके बाद दोनों पानी में डूबने लगे। एसडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घटनाओं में कांवड़ियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह भी पढ़ें- गंगा के तेज बहाव में डूबते शिवभक्त को एसडीआरएफ ने बचाया प्राथमिक जांच में दोनों की हालत सामान्य पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...