गंगा में उफान जारी, संभलकर करें नदी में गंगा स्नान
आगरा, अगस्त 23 -- श्रावण माह के सोमवार को यदि गंगा स्नान करने के लिए जा रहे हैं तो नदी में बेरीकेडिंग के अंदर ही स्नान करें। गंगा का जलस्तर अगस्त माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर 162.56 मीटर पहुंच गया है। नदी में उफान को द्रष्टिगत रखते हुए गंगा घाटों व नदी किनारे गांवों में सतर्कता बरती जा रही है। रविवार की सुबह नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद उफान बरकरार है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने नदी में स्नान करने के लिए बेरीकेडिंग कराई है। जिससे श्रद्धालुओं के डूबने की घटना नहीं होने पाए। ऐसे में सोमवार को लहरा, कछला और कादरगंज घाट पर स्नान करते समय सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। श्रद्धालु प्रशासन के द्वारा बनाई गई बेरीकेडिंग के अंदर ही सतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.